गिरिडीह शहरी क्षेत्र के वार्ड नं 29 स्थित धारियाडीह में गुरुवार को नारी सम्मान समारोह किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा शरीक हुई। नारी सम्मान सुरक्षा समिति का गठन महिला थाना प्रभारी के द्वारा किया गया।जिसमें समिति की अध्यक्षा का प्रभार बबली देवी,सचिव आशा देवी को सौंपा गया।समिति की सदस्य में गीता देवी,हेमंती देवी,ममता देवी,गुड़िया देवी चिंता देवी समेत अन्य महिला शामिल हुई।इस समिति के गठन होने से स्थानीय महिलाए बहुत खुश थी।
महिला थाना प्रभारी को उनके अच्छे कार्यों के लिए माला पहनाकर एंव बुके देकर सम्मानित किया गया।महिलाओं ने बताया कि हमलोग पुलिस थाना नही पहुँच सकते थे लेकिन आज महिला थाना प्रभारी हमलोगों तक पहुंचकर हमलोगों को जागरूक कर रही है।अब हम महिलाए भी समाज से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।इधर थाना प्रभारी विंध्यवासिनी ने बताया कि मेरा अथक प्रयास है कि गिरिडीह की ऐसी महिलाएं जो थाना तक नही पहुंच पा रही है।
उनके लिए मैं प्रयास कर रही हूँ कि वैसी महिलाओं के पास पुलिस पहुँचे।इस मुहिम को लेकर में आज धरियाडीह पहुँची हूँ।यँहा पर मैंने एक समिति का गठन भी किया है,जो पूर्व से ही मेरे थाने से चल रहा है।मैं एक एक कर हर वार्ड में इस मुहिम को पहुंचाना चाह रही हूं।यँहा की जो भी समस्या है उनका निदान करेगी चाहे वो जिस भी क्षेत्र से समस्या हो इसमे महिलाओं का मैं सहयोग करूंगी। इस कार्यक्रम की सफलता में वार्ड पार्षद शैलेश कुमार,महेंद्र दास, दीपक स्वर्णकार, संतोष सिंह समेत स्थानीय लोगो ने अहम भूमिका निभाई।
रिपोर्ट : कृष्णा सिंह, गिरिडीह

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें