![]() |
प्रतीकात्मक फोटो (साभार : गूगल सर्च) |
यह सप्ताह किन- किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी या फिर कठिनाइयों से भरा रहेगा, यह बता रहे हैं आचार्य सुयश सूरी।
मेष - मानसिक तनाव रहेगा लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत के क्रम में सावधान रहें तथा सोच समझकर ही कुछ बोलें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम के अनुरूप सफलता संदिग्ध है। शैक्षिक कार्य में व्यवधान आ सकते हैं।
वृष - वाणी में सौम्यता तो रहेगी लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने के साथ- साथ स्थान परिवर्तन भी संभव है।
मिथुन - परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी आय के स्रोत तो विकसित होंगे परंतु धन का अभाव भी बना रहेगा। खर्चो पर नियंत्रण रखें नहीं तो परेशान रहेंगे।
कर्क - मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे लिहाजा आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। व्यर्थ की चिंताओं से परेशानी रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। भाई बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
सिंह - आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
कन्या - आशा निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्षमता में कमी रहेगी परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
तुला - आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे इसके अलावा संगीत में रुचि रहेगी। बावजूद स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है तथा कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक - अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी भवन सुख में वृद्धि होगी माता.पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी तथा कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
धनु - आत्मविश्वास में कमी आएगी लेकिन परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा भवन की साज.सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर - मन अशांत रहेगा तथा आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। परिवार के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ - आत्म संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा आय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा
मीन - संतान सुख में वृद्धि होगी धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मान.सम्मान में वृद्घि होगी परिवार में सुख शांति रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे
- लेखक ज्योतिष के जानकार हैं। न केवल ज्योतिष व संस्कृत में आचार्य हैं बल्कि जैन दर्शन का भी गहन अध्ययन किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें