![]() |
प्रतीकात्मक फोटो (साभार : गूगल सर्च) |
बताया जाता है कि राजगीर से चलकर दिल्ली को जाने वाली अप श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही राजगीर से खुली तभी यात्रियों ने एस 9 में एक अधेड़ महिला का शव देखा । जिसके बाद शव को बक्सर स्टेशन पर जीआरपी के द्वारा उतारा गया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मृतका की पहचान नहीं हो पायी है।
शव मिलने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दिया। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कंट्रोल ने इसकी सूचना पटना जीआरपी को दिया। लेकिन पटना में जीआरपी में शव नहीं उतारा। इसके बाद शव उतारने के लिए आरा जीआरपी को सूचना दिया गया। लेकिन उसने भी शव उतारना मुनासिब नहीं समझा और शव को बोगी में ही छोड़ दिया।
इसके बाद फिर यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दिया। साथ ही इसकी सूचना रेल एसपी को दिया। फिर कंट्रोल ने इसकी सूचना बक्सर कंट्रोल को दिया। इसके बाद बक्सर जीआरपी ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गया। रेल एसपी अशोक सिंह ने बताया कि शव को बक्सर में उतारा गया। महिला की पहचान के लिए सभी थानों में फोटो भेज दिया गया है हलांकि देखने मे महिला भिखारन लग रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें