![]() |
पर्वत यात्रा पर जाते गणाचार्य |
बताया जाता है कि गणाचार्य ससंघ मधुबन स्थित श्री दिगंबर जैन तेरहपंथी कोठी में विराजमान हैं। इस दौरान उनके सान्निध्य में दर्जनाधिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शनिवार को आचार्य श्री अपने भक्तों के साथ पर्वत यात्रा को प्रस्थान किया। सभी भक्तगण पूरे उत्साह व श्रद्धा भाव के साथ इस यात्रा में भाग ले रहे थे। गाजे बाजे के साथ यात्रा की शुरूआत की गयी। जगह जगह सड़क पर आकर्षक रंगोली बनायी गयी थी। इस कार्यक्रम में महाराज श्री का पद प्रक्षाल किया गया। इस दौरान सुमन सिन्हा, डिम्पल जैन, नागेंद्र सिंह, विशाल जैन, मनीष जैन समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें