 |
प्रतीकात्मक फोटो (साभार : गूगल सर्च) |
थाना क्षेत्र के कुलमती नदी किनारे गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।घटना बुधवार रात की है पर परिजनों को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह को हुई।सूचना के बाद पीरटांड़ पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्डम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।बताया गया कि खुखरा थाना क्षेत्र के खरपोका पंचायत के लुसियोडीह निवासी नरेश तुरी की शादी पालगंज के करपरदारडीह निवासी विशु तुरी की बेटी रजनी देवी के साथ हुई थी।27 वर्षीय नरेश तीन चार माह से अपने ससुराल मे ही रहकर ईंट बनाने का काम करता था।रोज की तरह बुधवार दोपहर भी तीन बजे घर से खाना खा कर निकला था।देर शाम तक नरेश के घर से नही लौटने पर खोजबीन की गई पर कहीं नही मिला।सुबह को पता चला कि उसने कुलमती नदी के किनारे पथल चपरा घाट पर एक पलास के पेड़ में गमछे से फांसी लगा ली है।घटना की सूचना होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।पीरटांड़ थाना से अवर निरीक्षक अनीश पांडेय, एएसआई झरी उरांव, राम विनोद सिंह आदि पुलिस की टीम पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। अवर निरीक्षक अनीश पांडेय ने कहा कि घटना हुई है।फांसी से लटका युवक का शव बरामद हुआ है।पोस्टमार्डम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
..
जवाब देंहटाएं