![]() |
रथ पर विराजमान प्रतिमा |
बताया जाता है कि मधुबन स्थित अणिंदा पार्शवनाथ मंदिर में आगामी आठ दिसंबर से मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत बुधवार को प्रतिमा जी का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण की शुरूआत अंणिंदा पार्शवनाथ मंदिर परिसर से की गयी जिसमें भारी संख्या में जैन समाज के सदस्य व बाहर से आए तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग अलग धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी रूपरेखा तय कर ली गयी है। श्री अणिंदापार्शवनाथ पंचकल्याणक समिति के अनुसार प्रतिष्ठा महोत्सव गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज के सान्निध्य में होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें