![]() |
महोत्सव को ले बना पंडाल |
बताया जाता है कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा की शुरूआत आठ दिसंबर से होगी। इस छह दिवसीय महोत्सव में प्रतिदन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसकी रूपरेखा तय कर ली गयी है। कार्यक्रम के प्रथम दिन अहले सुबह सर्वप्रथम देव आज्ञा, गुरू आज्ञा, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण व घटयात्रा जैसी विधियां पूरी की जाएगी। वहीं सुबह सात बजे ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन व वेदी शुद्धी का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर में कलश स्थापना, अखंड ज्योति स्थापना, यागमंडल आदि का आयोजन होगा। इसी क्रम में तीन बजे गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का मंगल प्रवचन होगा। साथ ही साथ शाम सात बजे से इंद्र दरबार, सोलह स्वप्न दर्शन व गर्भकल्याणक क्रियाएं पूरी की जानी है। श्री अणिंदा पार्श्वनाथ पंचकल्याणक समिति के सुधीर जैन ने बताया कि इस प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के सान्निध्य में होगा।
Very nice
जवाब देंहटाएंThanks
जवाब देंहटाएं