![]() |
प्रेस वार्ता करते महासमिति के अधिकारी |
मधुबन स्थित उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन में श्री दिगंबर जैन महासमिति द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महासमिति के अधिकारियों ने कहा कि पासनाथ पर्वत में रविवार से स्वच्छता अभियान शुरू होगा। इस क्रम में सालों भर वंदना मार्ग, मंदिर व टोंकों के समीप सफाई की जायेगी। आगे कहा कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा। इसी क्रम में प्रथम चरण में वंदना पथ की सफाई की जायेगी। वहीं दूसरे चरण में वन विभाग से मिलकर पर्वत में शौचालय बनाने की अनुमति ली जायेगी। अनुमति मिलते ही पर्वत के विभिन्न स्थलों पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा ताकि तीर्थयात्रियों के साथ - साथ स्थानीय लोगों को भी सहूलियत होगी। वहीं पर्वत के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में महासमिति के राश्ट्रीय अध्यक्ष मनेन्द्र जैन, कमल जैन पाटनी, एमपी अजमेरा, तारा बेन, नरेश सेठी, शोभा पाटनी, प्रदीप जैन, सुभाश जैन, प्रकाश चंद जैन आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें