मधुबन स्थित निहारिका भवन के प्रांगण में शनिवार को कंबल वितरण किया गया। मधुबन के आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कंबल वितरण दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट द्वारा किया गया।
बताया जाता है कि समय - समय पर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कंबल वितरण किया गया। इस बाबत मधुबन स्थित निहारिका के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूर दूर से भारी संख्या में वृद्ध महिला व पुरूष पहुंचे थे। वहीं ट्रस्ट की ओर से इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा था कि केवल जरूरतमंदों के बीच ही कंबल का वितरण किया जाय। इसके लिए बकायदा पूर्व में ही एक सर्वे कर सूची तैयार कर ली गयी थी। कंबल वितरण करने वाले में ट्रस्ट से ज्ञानचंद जैन, अनिल सेठी, राजकुमार अजमेरा व अन्य थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन सिन्हा, प्रद्युम्न जैन, संजीव जैन, अनूप जैन, शैलेंद्र जैन समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें