गिरिडीह : चतरो - सरौन मुख्य मार्ग पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के घाघरा मोड़ के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गयी और एक ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम शेखर विश्वकर्मा है। वहगिरिडीह नगर थाना अंतर्गत बीबीसी रोड के रहने वाले थे। वहीं घायल का नाम अल्बर्ट मुर्मू है। वह बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकई थाना क्षेत्र के कोठिया गांव का रहने वाला है। मुर्मू ने बताया कि मंगलवार की रात को शेखर और वह चकाई थाना क्षेत्र के मरियम पहाड़ी से गिरिडीह बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में रासते में ट्रक ने धक्का मार दिया। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में घाघरा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। समाचार लिखे जाने तक भेलवाघाटी पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंच पायी थी। मृतक के परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दे दी गयी है। मौत की खबर सुन पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
बुधवार, 30 जनवरी 2019

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक की हालत गंभीर
Tags
# Giridih
Share This
About Desh Duniya Web
Giridih
लेबल:
Giridih
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Desh Duniya Web, a blog is based on Astrology, Spiritual, Life style, Travelogue and Movie review. You can also find religious and cultural news.
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें