![]() |
दुर्घटनाग्रस्त वाहन |
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवघर के पालोजोरी थाना के रंगाटांड़ गांव से सूरजी देवी का शव लेकर बिहार के सुल्तानगंज जा रही पिकअप वैन की सारवां थाना के डकाय जंगल के पास सामने से आ रही एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौत धटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजि अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। वह नौ अन्य लोग भी घायल हो गए हैं जिसमें सात को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया तथा दो को निजि अस्पताल में।मृतकों में -
1. रामसिंह, हेठडीह सारठ, 2. सीताराम मंडल, लक्ष्मणडीह सारठ 3. अनिल मंडल, रांगाटांड़ पालोजोरी 4. सरोज मंडल, रांगा टांड़ पालोजोरी व भुटका मंडल
डीसी ने व्यक्त की गहरी संवेदना
दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन मृत व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करते हुए उनके आश्रितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ आदि दिए जाएंगे। सभी शहरवासियों से अपील किया कि लोग सड़कों पर वाहन चलाते समय संभल कर वाहन चलाएं। नशा करके गाड़ी नहीं चलाएं एवं दोपहिया चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी वाहन नहीं चलाने दें। सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करके ही हम सभी अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। इस प्रकार की दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ.साथ हम सभी के लिए बहुत ही दुखदायी है। सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा और नियम हीं जीवन को सुरक्षित करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें