जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्व तीर्थस्थल मधुबन में बुधवार को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सौरभांचल परिसर में होगा जिसकी शुरूआत मंगलवार को की गयी। मंगलवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में कई धार्मिक विधियां पूरी की गयी।
बताया जाता है कि बुधवार को भिंड निवासी दीक्षार्थी ब्रहमचारी महेंद्र भैया मुनि दीक्षा ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में मंगलवार को कई धार्मिक विधियां पूरी की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत गणधर वलय विधान और मेहंदी रस्म से शुरू हुई। इस क्रम में देर तक मंत्रोच्चार होता रहा वहीं शाम में विनोही का अयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर बुधवार को सुबह आठ बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। इस दौरान देवदर्शन व मुनि दीक्षा संस्कार पूरा किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मुनि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। दीक्षा आचार्य तन्मयसागर जी महाराज देंगे वहीं मधुबन में विराजमान समस्त साधुगण का सान्निध्य होगा। कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य छिंदवाड़ा के शरद जी बनारसी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें