झारखंड एकेडमिक काउंसील बोर्ड ने मंगलवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के अनुसार इस वर्श 84.58 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास किया। कुल 4 लाख 89 हजार 852 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इन बच्चों में से 4 लाख 14 हजार 319 बच्चे पास हुए। वहीं 13.91 प्रतिशत बच्चों ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है।
आठवीं बोर्ड की परीक्षा के जारी परिणाम के मुताबिक 30.32 फीसद बच्चों ने ग्रेड ए का स्कोर हासिल किया। 22.73 फीसद ग्रेड बी, 17.62 फीसद ग्रेड सी और 15.42 फीसद बच्चों ने ग्रेड डी का स्कोर प्राप्त किया। राज्य के जिलावार परीक्षा परिणाम की बात करें तो बोकारो में 83.01 फीसद, चतरा में 87.87, देवघर में 80.44, धनबाद में 87.67ए, दुमका में 82.65, पूर्वी सिंहभूम में 80.40, गढ़वा में 85.41, गिरिडीह में 89.44, गोड्डा में 90.58 फीसद बच्चे पास हुुए।
इसी तरह गुमला में 83.01, हजारीबाग में 91.78, जामताड़ा में 69.20, खूंटी में 83.56, कोडरमा में 91.41, लातेहार में 73.39, लोहरदगा में 79.27, पाकुड़ में 75.31, पलामू में 86.67, रामगढ़ में 86.09, रांची में 90.96, साहिबगंज में 83.28, सरायकेला में 82.56, सिमडेगा में 84.05 फीसद और पश्चिमी सिंहभूम में 71.98 फीसद बच्चे पास हुए।
jac.nic.in / jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in / jharresults.nic.in इस लिंक पर जाकर परिणाम जांच किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें