मंगलवार को पटना जा रही गो एयर की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सुझबुझ से विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। यह विमान बेंगलुरू से पटना जा रहा था बाद में पटना से रांची के लिए उड़ान भरता।
बताया जाता है कि गो एयर की उड़ान संख्या G8 373 बेंगलुरू से पटना जा रहा था। इसी बीच को पायलट को तकनीकी खराबी के बारे में पता चला। इस क्रम में पायलट ने पटना एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी लेकिन पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के कारण विमान को डायवर्ट कर रांची में लैंडिंग कराने को कहा गया। उसके बाद रांची में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गयी। वहीं दूसरी ओर पटना उतरने वाले यात्रियों में नाराजगी देखी गयी। उनलोगों का कहना था कि उन्हें पटना पहुंचाने की व्यवस्था की जाय। यात्रियों का कहना था कि पटना पहुंचने ही वाले थी कि तकनीकी खराबी की जानकारी दी गयी। विमान ने हवा में हिचकोले खाना भी शुरू कर दिया। बताते हैं कि फ्लाइट की नाॅब व्हील में खराबी आ गयी थी। पटना के यात्रियों के लिए विमान कंपनी ने शाम 7ः55 बजे दूसरे विमान की व्यवस्था की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें