![]() |
दुर्घटनाग्रस्त वाहन |
बताया जाता है कि गिरिडीह जिले में रविवार की सुबह हुई 4 अलग.अलग सड़क हादसों में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दंपती बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी दंपती को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है।
डुमरी में पत्थर लदे हाइवा से कुचलकर 10 साल की बच्ची अदिति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके
रेलकर्मी पिता महेंद्र साव एवं मां प्रतिमा देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी। महेंद्र गिरिडीह में रेलवे में पदस्थापित है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से बगोदर के पोखरिया स्थित अपने गांव जा रहा था। इसी क्रम में
हाईवा ने डुमरी में उसकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इधर जमुआ.मिर्जागंज पथ पर एक हाईवा से कुचलकर बाइक सवार युवक मुश्ताक अंसारी की मौके पर मौत हो गयी।
मुस्ताक अंसारी देवरी थाना क्षेत्र के बरजोडीह गांव का रहने वाला था। सुबह में वह अपने घर से बोडो गिरिडीह अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते मे वह हादसे का शिकार हो गया। तीसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र के कन्हाई मोड़ पर घटी। यहां एक अज्ञात वाहन से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी।
वहीं चौथी घटना बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पुल के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी है। वहीं एक व्यक्ति घायल है। इस घटना का पूरा विवरण अभी तक नहीं मिल पाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें