![]() |
काली महतो |
गिरिडीह जिले के सरिया थाना अंतर्गत चिचाकी निवासी हीरालाल महतो ने बताया कि काली महतो समेत मुक्त हुए तीनों मजदूरों को दिल्ली में अलग-अलग कमरे में रखा गया है। काली महतो ने बताया कि वे सकुशल हैं। जो और दो मजदूर रिहा हुए हैं संभवत: वे बिहार के मधेपुरा निवासी मंटू सिंह एवं केरल के कुमार कौशिक हैं। विदित हो कि अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में भारतीय कंपनी केईसी में कार्यरत सात भारतीय मजदूरों व एक अफगानी चालक को तालिबान ने 6 मई 2018 को अगवा कर लिया था। अमेरिका और तालिबान के बीच समझौता वार्ता के दौरान सबसे पहले गिरिडीह जिले के बगोदर निवासी प्रकाश महतो को 17 मार्च 2019 को रिहा कर दिया गया था। अभी कुछ दिन पूर्व अगवा मजदूरों में से तीन और को रिहा किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें