
मूल स्वभाव
कन्या राशि राशिचक्र की छठी राशि है। इस राशि के जातक स्वभाव से संकोची होते हैं पर छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देने वाले होते हैं। जीवन के प्रति ऐसे लोगों का दृष्टिकोण काफी व्यवस्थित होता है। इस राश के जातक काफी नाजुक होते हैं पर काफी सचेत भी रहते हैं।इस राशि का स्वामी बुध है लिहाजा ऐसे जातकों में भाषण और लेखन के साथ ही संवाद के अन्य सभी रूपों की एक पूर्ण विकसित भावना होती है। ऐसे में इस राशि के जातक एक लेखक या पत्रकार के रूप में करियर को आग बढ़ाने के लिए चुन सकते हैं। कन्या राशि के जातक हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
करियर और पैसा
कन्या राशि के जातक बहुत ही व्यवहारिक व परिश्रमी होते है जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसके तह तक चले जाते हैं। ये काफी व्यवस्थित भी होते हैं ऐसे में ये जहां भी काम करते हैं सफल रहते हैं। जब वे किसी काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो उस काम को पूर्ण करने में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। कन्या राशि के लिए संभव करियर विकल्प में डाक्टर, नर्स, मनोवैज्ञानिक, शिक्षक, लेखक, आलोचक शामिल है।इस राशि के जातक खर्च के मामले में भी बहुत अच्छे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खर्च करने के मामले में काफी सचेत होते हैं। जहां तक संभव हो बचाने की कोशश करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें