निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तिथियों का एलान कर दिया है। हाल ही में केंद्र की ओर से राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल के 9000 जवानों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, झारखंड चुनाव के लिए केंद्र और राज्य के सशस्त्र बलों की 90 टुकड़ियां तैनाती की जाएंगी।
चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि झारखंड में आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव होगा। दिव्यांगों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 30 नवंबर को पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव होगा। 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर चुनाव होगा। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर चुनाव होगा। 16 दिसंबर को चौथे चरण के चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव होगा। 20 दिसंबर को पांचवे और अंतिम चरण में 16 सीटों पर चुनाव होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें