 |
हाथियों का झुंड |
बीते तीन- चार दिनों से पीरटांड़ क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है। इन हाथियों के भ्रमण से ग्रामीणों में काफी दहशत है। यही नहीं गजराजों की इस अनियंत्रित झुंड ने खेतों में लगी फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया है।
बताया जाता है कि डुमरी, बिरनी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का एक झुंड पीरटांड़ पहुंच गया है। बताते हैं कि हाथियों का झुंड दो समूहों में बंट गया है। आठ हाथियों का झुंड जीतकुंडी इलाके से झरहा, दुबेडीह होते हुए रातडीह, पालगंज, कोयवाटांड़, प्रतापपुर आदि गांवों में जमकर उत्पात मचाया। दूसरा झुंड कुम्हरलालो होते हुए जागो जंगल पहुंच गया। रातडीह में मोहन सोरेन, बसंती देवी, माइको देवी, मंझली देवी, सोमरी देवी तथा दुबेडीह में रामलाल सोरेन, चुन्नू सोरेन आदि के धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। आवारा हाथियों के इस कदर विचरण से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
 |
नष्ट हुए फसल को दिखाता एक किसान |
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें