 |
भगवान शांतिनाथ की भव्य प्रतिमा |
जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित श्री दिगंबर मध्यलोक शोध संस्थान में दस जनवरी से 1008 मज्जिनेन्द्र शांतिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार यानी 13 जनवरी को जन्म कल्याणक मनाया गया।
धार्मिक कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
सोमवार को कार्यक्रम की शुरूआत नित्याभिषेक पूजन के साथ की गयी। वहीं प्रातः 7ः30 बजे जन्मोत्सव व पूजन का आयोजन किया गया। सुबह 10ः30 बजे पांडुकशिला में अभिषेक किया गया। दोपहर एक बजे से आकार शुद्धि, श्रृंगार, नामकरण, प्रवचन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। संध्या 6ः30 बजे आरती की गयी। जहां एक ओर सोमवार को जन्म कल्याणक मनाया गया वहीं दूसरी ओर मंगलवार को तप कल्याणक मनाया जायेगा। वहीं महोत्सव का समापन 16 जनवरी को मोक्ष कल्याणक के साथ होगा।
भगवान शांतिनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित
पंचकल्याण्क प्रतिष्ठा के दौरान ही रविवार को तीस चैबीसी मंदिर परिसर में भगवान शांतिनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। यह प्रतिमा 25 फीट उंची है। भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के साथ-साथ भगवान कुंथुनाथ और भगवान अरहनाथ की भी प्रतिमा स्थापित की गयी है। प्रतिमाओं का निर्माण लाल पत्थर से किया गया है और तीनांे प्रतिमायें राजस्थान के बिजनौर से लायी गयी हैं। बताते चलें कि मधुबन में चल रहे इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजक श्री मज्जिनेंद्र शांतिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा समिति, श्री सम्मेदशिखर दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी, मधुबन है।
Super sir ji
जवाब देंहटाएंThanks
जवाब देंहटाएं