![]() |
ध्वजारोहण करते आचार्य श्री व अन्य |
जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित शांतिधाम में सोमवार से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिन घ्वजारोहण के साथ-साथ कई धार्मिक कार्यक्रम आयोंजित किए गए। जैनाचार्य सप्तम पट्टधर अनेकांत सागर जी महाराज के सान्निध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय कुमार जैन व पंडित दीपक उपाध्याय के निर्देषन में इस प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत की गयी।
बताया जाता है कि मधुबन स्थित आचार्य श्री शांतिसागर धाम में विराजमान 31 फुट की उत्तंग भगवान अजीतनाथ स्वामी की प्रतिमा प्रतिष्ठित होगी। यही नहीं चरित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज का मुनि दीक्षा शताब्दी वर्ष चल रहा है। गणिनी प्रमुख ज्ञानमति माता जी की प्रेरणा से आचार्य शांतिसागर धाम की स्थापना की गयी है। सम्मेद शिखर से प्रथम मोक्षपद प्राप्त भगवान अजीतनाथ की प्रतिमा प्रतिष्ठित होगी। 20 जनवरी से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 26 जनवरी को होगा। प्रथम दिन आचार्य श्री ने भक्तों को प्रवचन के दौरान धर्म का मर्म बताया साथ ही साथ संध्या आरती भी की गयी। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें