![]() |
बाबा वैद्यनाथ की पूजा करते राष्ट्रपति |
राष्ट्रपति ने देवघर पहुंच कर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहितों द्वारा राष्ट्रपति की शोडषोपचार विधि द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा करायी गयी। पूजन के बाद राज्यपाल को देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। राष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे देवघर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उपस्थित थीं।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, संथाल परगना आयुक्त अरविंद कुमार, संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति वायुसेना के हैलिकॉप्टर से रांची से देवघर पहुंचे थे।
बता दें राष्ट्रपति अपने दो दिन के झारखंड दौरे के में हैं। राष्ट्रपति के आगमन को ले बीते दो दिनों से व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही थी। 29 फरवरी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा मंदिर परिसर में प्रवेश निषेध किया गया है। वहीं शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी।
बताया जाता है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देवघर आने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा.अर्चना कर चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें