 |
उपस्थित भक्तगण |
देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया है। वहीं कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। बताते चलें कि प्रखंड के भिखना देवान बाबा मैदान में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। त्रिमूर्ति यज्ञ समिति भिखना सुंदरी मंझियाना के तत्वावधान में यह महायज्ञ 21 मार्च तक चलेगा। महायज्ञ के आचार्य पंडित अशोक पांडेय तथा यजमान सपत्नीक सुनील राउत ने गुरुवार को बड़ी संख्या में धर्मानुरागियों के साथ ग्राम भ्रमण कर देवी, देवताओं, ग्राम देवता व कुल देवता को आमंत्रण दिया एवं ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया। यज्ञ मैदान हवन कुंड के साथ पंडाल निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है। महायज्ञ में हवन एवं शाम में भगवत कथा प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या आदि का आयोजन किया गया है।
हम इस ब्लाॅग में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित खबर भी प्रकाशित करते हैं। अगर आपके आसपास भी कोई धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है तो आप हमें कार्यक्रम का पूरा विवरण व तस्वीर भेज सकते हैं। हम सहर्ष प्रकाशित करेंगे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी deshduniyaweb@gmail.com पर मेल करें। ध्यान रहे जानकारी देनेवाले का भी विवरण जैसे नाम, पता आदि होना आवश्यक है अन्यथा खबर को ब्लाॅग में जगह दे पाना संभव नहीं होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें