 |
बीडीओ को सम्मानित करते दीपक मेपानी
|
जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित हटिया मैदान में बुधवार को बाजार सेवा समिति द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। उन सभी योद्धाओं को जो दिन रात अपने कर्तव्यों के पालन में जुटे हुये हैं।
इसी क्रम में पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू व अंचलाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा ने क्रम से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कोरोना योद्धाओं में उत्साह का संचार होता हैं। हालांकि अभी लड़ाई और लड़नी हैं। वहीं आम जन सरकारी गाइड लाइन का अक्षरशः पालन करना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मधुबन थाना प्रभारी रावतु होनहाग व पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद समेत अन्य को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि संकट की इस घड़ी में सेवा करने वाले ही असली योद्धा हैं। लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के दौरान किसी को भी परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाना चाहिए।
 |
मधुबन व पीरटांड़ थाना प्रभारी
|
 |
मंचासिन सम्मानित योद्धा
|
मौके पर दीपक मेपानी, भरत साहु, अभिषेक कुमार, तेजनारायण महतो, रितेश मंदिलवार, सुमन सिन्हा, कैलाश अग्रवाल, विद्याभूषण मिश्रा, राकेश कुमार, अमित कुमार, संतोष ठाकुर, उज्जवल कुमार समेत दर्जनाधिक लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें