![]() |
शपथ लेते लोग |
जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित हनुमान मंदिर के सामने शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इस क्रम में शपथ लेने वालों ने कहा कि वे चीनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे साथ ही साथ दूसरों को भी वैसे वस्तुओं को प्रयोग न करने को प्रेरित करेंगे। इस क्रम में कई ने अपने उद्गार भी व्यक्त किए।
बताया जाता है कि पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत विहिप के सभी सदस्य चार बजे हनुमान मंदिर के सामने जमा हो गये। सभी ने एक स्वर में चीनी चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने का संकल्प लिया। वहीं विहिप के जिलास्तरीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन ने कायराना हरकत की है। और इस हरकत के प्रतिउत्तर में आम भारतीय को भी भारतीय सैनिक की भांति इस संघर्श में शामिल होना होगा। चीन की वस्तुओं के बहिष्कार से ही हम चीन को हरा सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद, गिरिडीह व पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस अवसर पर विहिप, प्रखंड मंत्री अरूण रजक, गिरिडीह जिला सत्संग प्रमुख महेंद्र प्रसाद, जिला सत्संग उपप्रमुख भरत साव, जिला संपर्क प्रमुख अतुल जैन, प्रेम जैन, प्रकाश गुप्ता, अमर कुमार, उत्तम चक्रवर्ती, पंकज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
खबर से संबंधित विडियो देखें
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें