श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ‘माता वैष्णो देवी‘ नामक एक मोबाइल एप लांच किया है। इस मोबाइल एक के जरिये माता भक्त न केवल लाइव दर्शन कर पायेंगे बल्कि बुकिंग समेत कई अन्य सुविधाओं का लाभ उठा पायेंगे। सबसे बड़ी बात तो यह कि इस सुविधा की शुरूआत नवरात्र से ठीक पहले हो गयी है। उपराज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने गुरुवार को यह एप श्रद्धालुओं को समर्पित किया। इसको एंड्रॉयड फोन पर प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हलांकि शुरूआती दौर में यह एप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। आने वाले दिनों में इसका आइओएस वर्जन उपलब्ध कराया जाएगा।
घर बैठे करें लाइव दर्शन
एप में पांच लिंक हैं जिसमें आज के दर्शन, आरती का सीधा प्रसारण, यात्रा पंजीकरण पर्ची, पूजा प्रसाद होम डिलिवरी और ऑनलाइन दान की सुविधा होगी। दर्शन ¨लक पर श्रद्धालु पवित्र पिंडियों का सुबह.शाम दर्शन कर सकते हैं। यह दर्शन सुबह आरती के बाद आठ बजे से और शाम को सांध्यकालीन आरती के बाद रात नौ बजे ही होंगे। अटका आरती का सीधा वेबकास्ट प्रसारण एप पर सुबह 6ः20 बजे से सुबह 8ः05 बजे तक और शाम को 7ः20 बजे से रात 9ः05 बजे तक रोजाना देखने को मिलेगा।
एप एक सुविधायें अनेक
पवित्र गुफा पर नवरात्र के दौरान होने वाले शतचंडी महायज्ञ का प्रसारण एप पर उपलब्ध रहेगा। जो श्रद्धालु दरबार में किन्हीं कारणों से नहीं जा सकताए उनके लिए इसी एप पर पूजा की सुविधा है। पूजा के लिए पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं को पूजा संपन्न होने पर घरों में प्रसाद उपलब्ध कराने का विकल्प दिया जाएगा। यह प्रसाद पांच सौ, ग्यारह सौ और इक्कीस सौ रुपये के आधार पर वितरित किया जाएगा। एप पर ऑनलाइन दान की सुविधा भी दी गई है। बैटरी कार, हेलीकॉप्टर सेवा, होटल बुकिंग, ऑनलाइन हवन आदि सुविधाएं जल्द एप पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें